खबर के अनुसार बिहार के लगभग तीन लाख शिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है जिन्होंने सीपीडी प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, इन्हे वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता हैं। वहीं, ट्रेनिंग को पूरा न करने वाले शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर रोक रहेगी।
बता दें की बिहार में कुल 3.23 लाख नियोजित शिक्षक हैं, जिनमें से 2,92,144 शिक्षकों ने सीपीडी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। जबकि 31 हजार से अधिक शिक्षकों ने अभी तक यह ट्रेनिंग पूरी नहीं की हैं। ट्रेनिंग पूरा करने वाले टीचरों को जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा।
दरअसल राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने 17 अगस्त को ट्रेनिंग पूरी करने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद अब इन शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर जल्द ही कोई सूचना जारी की जा सकती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment