बिहार बीपीएससी 70वीं में 800 पदों पर होगी भर्ती

पटना : बिहार में नौकरी की तलाश का रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बीपीएससी 70वीं में 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नोटिश जारी किया जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग को 800 रिक्तियां अलग अलग विभागों से प्राप्त हो चुकी हैं। जबकि कुछ अन्य विभागों से रिक्तियां प्राप्त होनी बाकि है। जैसे ही आयोग को अन्य विभागों से रिक्तियां मिल जाएगी। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होगा। 

बता दें की सभी विभागों से रिक्तियां आने पर पदों की संख्या एक हजार के आसपस पहुंच सकती हैं। वहीं बीपीएससी सीसीई में अधिकांश पदों के लिए ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। कुछ पदों के लिए साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग मांगी जा सकती है।

यदि आप बिहार लोक सेवा आयोग के तहत नौकरी करना चाहते हैं तो आप बीपीएससी 70वीं की तैयारी में जुट जाए क्यों की एक सप्ताह के अंदर ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment