सीएम योगी ने दिए 7 नए निर्देश, सभी जिलों में लागू
1 .वाहन के बार-बार चालान पर कार्रवाई: यदि किसी वाहन का बार-बार चालान होता है, तो उसका लाइसेंस या परमिट निरस्त किया जाए। यह कार्रवाई अनिवार्य रूप से फास्टैग से जोड़ी जाए, ताकि सही वाहन मालिक की पहचान की जा सके और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
2 .सुरक्षा जागरूकता के लिए होर्डिंग्स: सूचना, परिवहन, और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों द्वारा अपील करने वाली होर्डिंग्स सभी जिलों, तहसीलों, थानों और नगरीय निकायों के बाहर लगाई जाएं। इससे आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
3 .दुर्घटना के दौरान सहायता: राहगीरों और आमजन को यह जागरूक किया जाए कि दुर्घटना के बाद भागने के बजाय घायलों को पास के अस्पताल या ट्रामा सेंटर में पहुंचाएं। इससे दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी।
4 .एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम: एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम न्यूनतम किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को मदद मिल सके।
5 .ड्राइवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच: परिवहन निगम के बस ड्राइवरों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाए, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
6 .बसों की फिटनेस पर ध्यान: बसों की फिटनेस पर पूरी निगरानी रखी जाए, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित रहें और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।
7 .वेंडिंग जोन और अवैध स्टैंड पर नियंत्रण: सभी नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाए जाएं, ताकि रेहड़ी-पटरी वाले व्यवस्थित तरीके से काम कर सकें। साथ ही, सड़कों पर कहीं भी अवैध स्टैंड न लगे, और वाहन खड़ा करने के लिए विशेष स्थान बनाए जाएं।
.png)
0 comments:
Post a Comment