यूपी में 8 जिलों के एसपी समेत 17 IPS के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आठ जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी) सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। जिन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है, उनमें मीरजापुर, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, मैनपुरी, बस्ती, कन्नौज, अमरोहा और भदोही जिले शामिल हैं।

प्रमुख अधिकारियों का तबादला

इस फेरबदल में कुल 17 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है। इनमें से छह अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, कुछ प्रमुख प्रशासनिक पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

1 .दीपेश जुनेजा को पुलिस महानिदेशक अभियोजन के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद एसएन साबत की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुआ था।

2 .डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव गृह से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ के पद पर तबादला निरस्त कर दिया गया है।

3 .डॉ. एन रविन्दर को अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

4 .नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के पद से पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय का कार्य सौंपा गया है।

5 .शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक स्थापना से पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जिलों में पुलिस अधीक्षकों के तबादले:

1 .सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से मीरजापुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

2 .संकल्प शर्मा को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई।

3 .कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक अमरोहा से सुलतानपुर का एसपी नियुक्त किया गया।

4 .गणेश प्रसाद शाहा को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी से मैनपुरी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

5 .अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर से बस्ती का एसपी बनाया गया।

6 .विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से कन्नौज का एसपी नियुक्त किया गया।

7 .डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को पुलिस अधीक्षक भदोही से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नियुक्त किया गया।

8 .बसंत लाल को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर से पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ नियुक्त किया गया।

9 .गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस अधीक्षक बस्ती से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बना दिया गया।

10 .अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक कन्नौज से अमरोहा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

11 .अभिमन्यू मांगलिक को अपर पुलिस अधीक्षक, नगर सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक भदोही बना दिया गया।

12 .व्योम बिंदल को सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से प्रभारी पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर बनाया गया।

0 comments:

Post a Comment