हाइड्रोजन बम का विस्फोट परमाणु बम से कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है, जिससे इससे होने वाला विनाश और अधिक व्यापक और घातक होता है। टेनेसी विश्वविद्यालय के परमाणु सुरक्षा संस्थान के निदेशक हॉल ने भी यह स्पष्ट किया था कि हाइड्रोजन बम का प्रभाव किसी भी आधुनिक शहर को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है और यह परमाणु बम से 100 से 1,000 गुना ज्यादा लोगों को खत्म करने की क्षमता रखता है।
हाइड्रोजन बम या एच-बम (H-Bomb) रखने वाले देश ये हैं:
संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ़्रांस, यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान, भारत, इज़राइल और उत्तर कोरिया के पास हाइड्रोजन बम बनाने की शक्ति हैं। उत्तर कोरिया ने कुछ समय पहले इस बम के परीक्षण की पुष्टि की थी। हालांकि इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।
इसके बारे में ऐतिहासिक तथ्यों की बात:
संयुक्त राज्य अमेरिका ने सबसे पहले 1952 में प्रशांत महासागर के एनीवेटोक एटोल में पहला हाइड्रोजन बम परीक्षण किया था। इस परीक्षण के बाद, हाइड्रोजन बम को एक प्रमुख और खतरनाक अस्तित्व के रूप में देखा गया।
इन परीक्षणों और हथियारों के विकास से यह सिद्ध हो गया कि हाइड्रोजन बम किसी भी परमाणु हमले से कहीं अधिक विनाशकारी हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक संख्या में लोग और सम्पत्तियाँ नष्ट हो सकती हैं। इस प्रकार के हथियारों के अस्तित्व से वैश्विक सुरक्षा खतरे में रहती है, और यह गंभीर चिंता का विषय है कि इनका उपयोग यदि किसी युद्ध में हुआ तो धरती का विनास हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment