बिहार के 10 विभागों में करीब 49591 पदों पर भर्ती

पटना। बिहार सरकार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के लगभग 10 विभागों में कुल 49,591 रिक्त पदों को जल्द भरने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य सचिवालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

इन विभागों में हैं सबसे ज्यादा रिक्तियां:

समीक्षा बैठक के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा रिक्तियां पंचायती राज विभाग (16,496 पद), ग्रामीण विकास विभाग (14,667 पद) और कृषि विभाग (7,543 पद) में हैं। इसके अलावा जल संसाधन, लघु जल संसाधन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, सहकारिता, पर्यावरण और गन्ना उद्योग जैसे विभागों में भी हजारों पद खाली हैं।

रिक्त पदों का विभागवार विवरण:

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग: 4,988 पद।

पंचायती राज विभाग: 16,496 पद।

ग्रामीण विकास विभाग: 14,667 पद।

जल संसाधन विभाग: 6,931 पद।

कृषि विभाग: 7,543 पद।

गन्ना उद्योग विभाग: 740 पद।

सहकारिता विभाग: 1,477 पद।

लघु जल संसाधन विभाग: 6,645 पद।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 3,606 पद।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग: 1,466 पद।

बता दें की मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि इन रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों में सुधार हो और आम लोगों को सेवाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिल सके। इस भर्ती को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment