1. ॐ हं हनुमते नम:
हनुमान जी का यह सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के नियमित जाप से भय, निराशा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
2. ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नम:
यह मंत्र हनुमान जी को भगवान राम का दूत मानते हुए उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करता है। इससे मन की शुद्धि और आत्मबल में वृद्धि होती है।
3. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय:
इस मंत्र में हनुमान जी को भगवान शिव के रुद्रावतार के रूप में पूजा जाता है। यह मंत्र साहस, पराक्रम और अदम्य ऊर्जा प्रदान करता है।
4. ॐ नमो हनुमते सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय:
शत्रुओं और रोगों से मुक्ति के लिए यह मंत्र विशेष रूप से प्रभावी है। यह नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करता है और रोगों से रक्षा करता है।
5. मनोजवं मारुतुल्यवेगं जितेंद्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्:
यह श्लोक हनुमान जी की बुद्धि, गति और संयम की प्रशंसा करता है। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इसका जाप अवश्य करें।
6. अतुजितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्:
यह श्लोक हनुमान जी की अनंत शक्ति, सौंदर्य और ज्ञान का बखान करता है। इससे आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति में वृद्धि होती है।
7. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगाय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा:
यह महामंत्र हनुमान जी की सर्वशक्तिमान छवि को दर्शाता है। इससे नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होती है और जीवन में स्थिरता आती है।
0 comments:
Post a Comment