1 .तेजस मार्क-2: स्वदेशी शक्ति का अगला चरण
HAL द्वारा विकसित किया जा रहा तेजस मार्क-2, मौजूदा तेजस फाइटर का अगला और ज्यादा शक्तिशाली वर्जन होगा। इसे मल्टीरोल मीडियम वेट फाइटर (MWF) के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही भारतीय वायुसेना में शामिल किया जायेगा।
मुख्य तथ्य: अमेरिका के GE-F414 इंजन से लैस, 6.5 टन तक हथियार ले जाने की क्षमता, AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और स्टील्थ फीचर्स। तेजस मार्क-2 भारतीय वायुसेना के मिग-29, मिराज 2000 और जगुआर जैसे पुराने विमानों की जगह लेगा।
2 .राफेल-M: समुद्र से दुश्मनों पर कहर
भारतीय नौसेना ने फ्रांस से 26 राफेल-M जेट्स की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात होने वाला एक अत्याधुनिक फाइटर जेट है, जिसे विशेष रूप से नौसैनिक अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है।
मुख्य क्षमताएं: कैरियर से टेक-ऑफ और लैंडिंग की पूरी क्षमता। हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर हमले की शक्ति। अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम और रडार जैमर। INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनाती की तैयारी। इस जेट से नौसेना की मारक क्षमता में जबरदस्त इज़ाफा होगा।
3 .AMCA: भारत का पहला 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट
Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) भारत की सबसे महत्वाकांक्षी डिफेंस परियोजना है। यह स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट 5वीं पीढ़ी की तकनीक पर आधारित होगा और भारत को एक नई रणनीतिक ऊँचाई पर ले जाएगा।
प्रमुख विशेषताएं: स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, सुपरक्रूज़ और इंटरनल वेपन बे। AI-बेस्ड एविऑनिक्स और मल्टी-सेंसर डेटा फ्यूजन। प्रोटोटाइप की पहली उड़ान 2028 तक संभावित। AMCA को भारतीय वायुसेना में 2030 के आसपास शामिल करने का लक्ष्य है।
0 comments:
Post a Comment