परमाणु शक्ति के 9 महारथी: कौन-कितना खतरनाक?

नई दिल्ली – वैश्विक सुरक्षा पर मंडराते खतरों के बीच एक बार फिर परमाणु हथियारों की चर्चा तेज हो गई है। दुनिया भर में केवल 9 देश ऐसे हैं जिनके पास आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से परमाणु हथियार मौजूद हैं। इन देशों में शामिल हैं: रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम (यूके), भारत, पाकिस्तान, इज़राइल और उत्तर कोरिया।

रूस और अमेरिका – परमाणु शक्ति की दो धुरी

सभी परमाणु हथियारों में से लगभग 90% केवल दो देशों—रूस और अमेरिका—के पास हैं। फेडरेशन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स की 2024 स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स न्यूक्लियर फोर्सेज के अनुसार दुनिया में लगभग 12,100 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9,500 से अधिक सक्रिय सैन्य भंडार में हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन परमाणु हथियार की दौड़ में सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। उसके पास वर्तमान में लगभग 500 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन अगले दशक में अपने जखीरे को दोगुना या इससे भी अधिक करने की दिशा में काम कर रहा है।

1 .रूस के पास करीब 4,489 परमाणु हथियार हैं।

2 .अमेरिका के पास 3,708 हथियार मौजूद हैं।

3 .चीन के पास लगभग 500 परमाणु हथियार हैं।

4 .फ्रांस के पास करीब 290 परमाणु हथियार हैं।

5 .यूके के पास लगभग 225 हथियार हैं।

6 .भारत के पास अनुमानित 172 परमाणु हथियार हैं।

7 .पाकिस्तान के पास 170 हथियार माने जाते हैं।

8 .इज़राइल के पास अनुमानत 90 हथियार हैं।

9 .उत्तर कोरिया के पास 50 के करीब परमाणु हथियार है।

0 comments:

Post a Comment