विश्व में सैन्य रैकिंग
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के मुताबिक, भारत इस वक्त दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत का नंबर आता है। वहीं पाकिस्तान की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। 2023 में जहां वह 7वें स्थान पर था, वहीं 2024 में 9वें और अब 2025 में 12वें पायदान पर पहुंच गया है।
सैन्य बजट में भी भारी अंतर
भारत का रक्षा बजट 2025-26 में ₹6.8 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है, जो करीब $79 अरब डॉलर है। वहीं पाकिस्तान का सैन्य बजट लगभग 2,281 अरब रुपये है। यानी भारत, पाकिस्तान की तुलना में तीन गुना से ज्यादा खर्च करता है।
थलसेना: तीन गुना ज्यादा ताकतवर है भारत
भारत के पास 14.55 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 6.54 लाख। रिजर्व फोर्स की बात करें तो भारत के पास 11.55 लाख सैनिकों का रिजर्व है, जबकि पाकिस्तान के पास यह संख्या सिर्फ 5.5 लाख है। भारत के पास 4,201 टैंक और 1.48 लाख बख्तरबंद गाड़ियां हैं, वहीं पाकिस्तान के पास टैंकों की संख्या सिर्फ 2,627 है। भारत के पास टी-90 भीष्म, अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस और पिनाका जैसे आधुनिक हथियार हैं।
वायुसेना: आसमान में भी भारत की पकड़ मजबूत
भारतीय वायुसेना के पास कुल 2,229 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें 513 फाइटर जेट शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ 1,399 विमान हैं, जिनमें 328 फाइटर जेट शामिल हैं। भारत के पास राफेल, सुखोई, मिराज-2000 जैसे आधुनिक फाइटर जेट हैं, जो ब्रह्मोस और अस्त्र जैसी मिसाइलों से लैस हैं। वहीं पाकिस्तान जेएफ-17 थंडर और एफ-16 जैसे विमानों पर निर्भर है।
नौसेना: समंदर में भी भारत की ताकत पाक से बेहतर
नौसेना की बात करें तो भारत के पास 293 जहाज और 18 पनडुब्बियां हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 121 जहाज और 8 पनडुब्बियां हैं। भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर और 13 डेस्ट्रॉयर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास एक भी नहीं। भारत की नौसेना में 1.42 लाख सक्रिय कर्मी हैं, जो इसे हिंद महासागर क्षेत्र में बड़ी ताकत बनाते हैं।
क्या युद्ध की स्थिति में भारत के सामने टिक पाएगा पाकिस्तान?
सैन्य ताकत, तकनीक, संसाधन और बजट — हर पैमाने पर भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है। भले ही पाकिस्तान बार-बार परमाणु हथियारों की बात कर धमकियां देता रहा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि भारत की संगठित और आधुनिक सेनाएं पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।
0 comments:
Post a Comment