भारतीय सेना की टॉप रैंकिंग: कमीशन्ड ऑफिसर्स
1. फील्ड मार्शल (Field Marshal)
यह सेना का सर्वोच्च पद होता है, लेकिन यह एक सम्मानजनक रैंक है जो युद्ध या विशेष सेवा के बाद किसी विशेष व्यक्ति को दी जाती है। अब तक केवल दो अधिकारियों को यह रैंक मिली है — फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ।
2. जनरल (General)
वर्तमान में सेना का सबसे ऊंचा सक्रिय पद है। जनरल ही सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) होते हैं। इनकी वर्दी पर क्रॉस बैटन और सैबर के साथ एक स्टार और अशोक स्तंभ होता है।
3. लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General)
जनरल के ठीक नीचे यह रैंक होती है। ये सेना के बड़े ऑपरेशनल एरिया (जैसे कॉर्प्स या कमांड) को संभालते हैं।
4. मेजर जनरल (Major General)
इस रैंक पर आने वाले अधिकारी डिवीजन को कमांड करते हैं। यह लेफ्टिनेंट जनरल से जूनियर होते हैं।
5. ब्रिगेडियर (Brigadier)
ये एक ब्रिगेड को कमांड करते हैं, जो कई बटालियनों से मिलकर बनी होती है। इनकी वर्दी पर तीन स्टार और अशोक स्तंभ होता है।
6. कर्नल (Colonel)
कर्नल आमतौर पर एक बटालियन या रेजिमेंट के प्रमुख होते हैं। इनकी वर्दी पर दो स्टार और अशोक स्तंभ होता है।
7. लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel)
यह कर्नल से जूनियर होते हैं और कई बार बटालियन में सेकंड इन कमांड के रूप में कार्य करते हैं।
8. मेजर (Major)
यह एक अनुभवी अधिकारी होते हैं जो ऑपरेशनल लीडरशिप में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते हैं।
9. कैप्टन (Captain)
कैप्टन, प्लाटून या छोटी यूनिट को लीड करते हैं। इनकी वर्दी पर तीन स्टार होते हैं।
10. लेफ्टिनेंट (Lieutenant)
यह पहली कमीशन्ड रैंक होती है और सेना में अधिकारियों का पहला कदम यहीं से शुरू होता है।
जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर्स (JCOs)
1. सूबेदार मेजर (Subedar Major)
JCO में सबसे ऊंचा पद है। इनके पास अनुशासन और प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
2. सूबेदार (Subedar)
सेना की यूनिट में ये प्रशासनिक सहयोग और अनुशासन के मामलों को देखते हैं।
3. नायब सूबेदार (Naib Subedar)
यह सूबेदार से नीचे और अन्य एनसीओ से ऊपर होते हैं। इनकी भूमिका भी लीडरशिप से जुड़ी होती है।
नॉन-कमीशन्ड ऑफिसर्स और सैनिक
1. हवलदार (Havildar)
यूनिट में अनुभवी और सीनियर नॉन-कमीशन्ड ऑफिसर होते हैं।
2. नाइक (Naik)
यह सीनियर सैनिक होते हैं और अपने अधीन जवानों को लीड करते हैं।
3. लांस नाइक (Lance Naik)
यह नायक से जूनियर होते हैं और लीडरशिप की शुरुआत यहीं से होती है।
4. सिपाही (Sepoy)
सेना की सबसे बेसिक रैंक होती है। हर सैनिक इसी पद से शुरुआत करता है।
0 comments:
Post a Comment