इन 4 घरेलू उपाय से पाएं खूबसूरत और घने बाल

हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी लोग खूबसूरत और घने बालों की चाहत रखते हैं। इसके लिए लोग बाजार से ला कर अपने बालों में कई तरह के प्रोडक्ट्स लगाते हैं। जिससे उनका बाल और भी ख़राब हो जाता हैं और बालों में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप अपने बालों को घना और खूबसूरत बना सकते हैं। इस उपाय से आपके बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 4 घरेलू उपाय से पाएं खूबसूरत और घने बाल।
चावल का पानी, दरअसल चावल के पानी में कई तरह के ऐसे विटामिन और माइनल्स होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में सहायक माने जाते हैं। अगर आप प्रतिदिन चावल के पानी से अपने बाल धोते हैं तो इससे आपके बालों में मजबूती बनी रहेगी तथा आपके बाल धीरे धीरे मुलायम और खूबसूरत होंगे। साथ ही साथ आपके बालों का ग्रोथ भी बढ़ने लगेगा।
मुल्तानी मिट्टी, बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। आप सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ा पानी मिलकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसके पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाए और ये मिट्टी जब सुख जाएँ तो आप अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी और आपके बाल धीरे धीरे घने और मजबूत होने लगेंगे। इस उपाय को आप सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
अंडा, बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए उसे प्रोटीन की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। इसके लिए आप कच्चे अंडे में जैतून के तेल को मिलकर उसका पेस्ट बना लें और उसे अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटे के बाद आप अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ जाएगी और आपके बालों में चमक भी आ जायेगा। साथ ही साथ आपके बाल घने और मजबूत होंगे।
मेहंदी, अगर आप खूबसूरत और घने बाल चाहते हैं तो आप मेहंदी के पत्तों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें और उसे अपनी बालों में लगाएं। जब ये मेहंदी पूरी तरह से सुख जाएँ तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ जाएगी तथा आपके बाल घने और मजबूत होंगे। साथ ही साथ आपके बालों में प्राकृतिक तौर पर निखार आ जायेगा और नए बाल भी उगने लगेंगे। मेहंदी लगाने से बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा तथा गंजेपन की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:

Post a Comment