गर्भावस्था में आयरन की कमी से होती है ये 5 समस्या, जानिए

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में सबसे ज्यादा कमी आयरन की होती हैं। इस आयरन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जो महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे की गर्भावस्था में आयरन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में कौन कौन सी समस्या होती हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे महिलाओं के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में आयरन की कमी से होती है ये 5 समस्या।
एनीमिया, गर्भावस्था में आयरन की कमी के कारण महिलाएं एनीमिया नमक बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। जिसका प्रभाव सबसे ज्यादा गर्भ में विकसित हो रहे शिशु पर पड़ता हैं। इस बीमारी के कारण शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और गर्भ में पल रहा शिशु शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता हैं। इतना ही नहीं इस एनीमिया की बीमारी के कारण महिलाएं भी अस्वस्थ रहती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि आयरन की कमी से बचा जा सके।
सूजन, आयरन की कमी के कारण गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं के पैर और उनके चेहरे पर सूजन आ जाता हैं। इस सूजन के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं तथा धीरे धीरे महिलाएं शारीरिक तौर पर कमजोर हो जाती हैं। इस सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह लें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।
रक्त चाप, गर्भावस्था के समय आयरन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ख़राब हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में रक्त चाप की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का रक्त चाप घटता बढ़ता हैं जो महिलाओं के लिए खतरनाक माना हैं। इस समस्या से बचने के लिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
सांस लेने में परेशानी, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी होने से महिलाओं के ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा में भी गिरावट आती हैं। जिससे महिलाओं को सांस लेने में परेशानी आती हैं और उनका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। इससे महिलाओं में बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिला गर्भावस्था के समय आयरन युक्त आहार का सेवन करें और अपने ब्लड का टेस्ट जरूर कराएं।
थकान, आयरन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में थकान थकान सा बना रहता हैं तथा शरीर में ऊर्जा की भी कमी हो जाती हैं। इससे महिलाएं खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करती हैं और उनके गर्भ में शिशु के विकास में भी बाधा आती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को आयरन की कमी को ले कर सावधान रहना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment