हेल्थ डेस्क: आज के समय में धूल और प्रदूषण के कारण लोगों के आंखों में जलन की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या के कारण आंखों में संक्रमण होने का खतरा भी बना रहता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप आंखों के जलन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने आंखों को स्वस्थ बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की आंखों के जलन से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय।
1 .अगर आपके आंखों में जलन की समस्या बनी रहती हैं तो इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सुबह शाम गुलाब जल को अपनी आंखों में डालें। इससे आपके आंख साफ़ हो जायेंगे तथा आंखों के जलन से भी छुटकारा मिल जायेगा। इतना ही नहीं इस घरेलू को अगर आप सुबह शाम आजमाते हैं तो इससे आपके आंखों में संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे तथा आंखों की रौशनी भी अच्छी रहेगी।
2 .इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती हैं। इस कमी के कारण आंखों में संक्रमण फैलने लगता हैं तथा धीरे धीरे आंखों में दर्द और जलन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन ए युक्त आहार जैसे, गाजर, पपीता, रसदार फल आदि। इन चीजों के सेवन आपके आंखों का जलन बहुत जल्द ठीक हो जायेगा।
3 .आंखों के जलन को ठीक करने के लिए आंवला का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। आप आंवला को सूखा लें और उसका पाउडर बना लें। फिर उसे सुबह शाम गर्म पानी के साथ सेवन करें। इससे आपके आंखों का जलन समाप्त हो जायेगा तथा आंखों की रौशनी भी अच्छी रहेगी। साथ ही साथ आंखों में संक्रमण होने का खतरा कम जायेगा।
4 .अगर आपके आंखों में जलन होता हैं तथा आपके आंख लाल हो गए हैं तो आप सुबह उठाते ही ठंडे पानी से अपने आंख को धो लें। थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करें और अपने आंखों को भी धोते रहे हैं। आपकी ये समस्या तुरंत दूर हो जाएगी और घिरे घिरे आपके आंखों का लाल पन भी समाप्त हो जायेगा। इससे आपके आंख भी साफ़ रहेंगे।
5 .आंखों के जलन को दूर करने के लिए आप सुबह सुबह खाली पैर ओस पड़ी हरी घास पर चलें। इससे आपके आंखों की रौशनी अच्छी रहेगी तथा धीरे धीरे आपके आंखों में होने वाले जलन की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। इतना ही नहीं अगर आप इस उपाय को प्रतिदिन आजमाते हैं तो इससे आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा।
0 comments:
Post a Comment