जोड़ों के दर्द से रहते है परेशान आजमाएं ये 5 घरेलू टिप्स

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इस परेशानी के कारण लोगों को चलने फिरने में समस्या होती हैं तथा उनका शरीर धीरे धीरे अस्वस्थ हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेगें कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में जिन टिप्स को अपना कर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की जोड़ों के दर्द से रहते है परेशान आजमाएं ये 5 घरेलू टिप्स।
लहसुन, दरअसल लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जिससे जोड़ों में राहत मिलता हैं। अगर आप प्रतिदिन लहसुन के एक कली का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में उत्पन होने वाले जोड़ोंका दर्द समाप्त हो जायेगा और धीरे धीरे इस दर्द से छुटकारा मिल जायेगा। ऐसे लहसुन की तासीर बहुत गर्म होती हैं। इसलिए इसका सेवन मौषम के अनुसार करें।
ब्रोकली, जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप प्रतिदिन ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द दर्द से छुटकारा मिल जायेगा। क्यों की ब्रोकली में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो जोड़ों के दर्द के लिए लाभकारी साबित होती हैं। इसके सेवन से गठिया की बीमारी को भी काबू किया जा सकता हैं।
हल्दी, अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आप नियमित रूप से हल्दी का सेवन करें। इससे जोड़ों का दर्द ठीक हो जायेगा तथा शरीर में पाए जाने वाले सभी प्रकार के दर्द से भी राहत मिलेगा। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता हैं। जिससे जोड़ों का दर्द तुरंत ठीक हो जाता हैं और गठिया की समस्या से भी राहत मिलता हैं। आप हल्दी की चाय या हलवा का सेवन कर सकते हैं।
बथुआ, जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बथुआ सबसे लाभकारी साबित होता हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को पीस लें और फिर उनमे नमक मिलकर उसका सेवन करें। धीरे धीरे जोड़ों का दर्द ठीक हो जायेगा तथा आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। साथ हीं साथ इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या नहीं होगी।
ओमेगा 3, अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आप वैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें जिसमे ओमेगा 3 की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हैं। इससे आपको दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा और आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा। ओमेगा 3 के लिए आप, आंवला, मछली, एल्गी ऑयल का सेवन कर सकते हैं। इससे गठिया की समस्या में भी आराम मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment