चेहरा साफ़ करने के 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के समय में प्रदूषण के कारण लोगों के चेहरा पर धूल जम जाता हैं। जिसके कारण चेहरे की त्वचा धीरे धीरे ख़राब होने लगती हैं और चेहरे का आकर्षण भी समाप्त हो जाता हैं। इस धूल को साफ़ करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स चेहरे की त्वचा के लिए हानिकारक होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप चेहरा को साफ़ बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
एलोवेरा, अगर आप अपने चेहरे को साफ़ करना चाहते हैं तो आप एलोवेरा के पत्ते को काट कर उसे पीस लें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये एलोवेरा सुख जाएँ तो इसे ठंडे पानी से धो लें। आपका चेहरा साफ़ हो जायेगा तथा आपके चेहरे में प्राकृतिक तौर पर निखार आ जायेगा। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह प्रतिदिन आजमा सकते हैं। आपके चेहरे के त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
बेसन और हल्दी, दरअसल हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता हैं। अगर आप इसे बेसन के साथ मिलकर लगाते हैं तो इससे आपका चेहरा साफ़ रहेगा तथा चेहरे पर प्रदूषण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ इसके इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा कोमल और मुलायम रहेगी। आप सप्ताह में कम से कम दो बार इस उपाय को अपना सकते हैं। इससे चेहरे का दाग धब्बा भी ख़त्म हो जायेगा।
आम का छिलका, दरअसल आम का छिलका चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के साथ साथ खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करता हैं। आप सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार आम के छिलकों को पीस कर उसे अपने चेहरे पर लगाए और सुख जाने पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ़ रहेगा तथा चेहरे में चमक भी बनी रहेगी।
दूध और केला, अगर आप अपने चेहरे को प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत और साफ़ बनाना चाहते हैं तो आप केला और कच्चा दूध को मिलाकर उसे पेस्ट बना लें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट आप आप अपने चेहरे को ठंडा पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ़ हो जायेगा और चेहरे में निखार आ जाएगी।
नारियल पानी, दरअसल नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंटिक गुण होते हैं जो चेहरे की त्वचा के लिए लाभदायक माने जाते हैं। आप सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर नारियल पानी लगाए या अपने चेहरे को नारियल पानी से साफ़ करें। आपके चेहरे में निखार आ जायेगा और चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही साथ चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे भी समाप्त हो जायेगें।

0 comments:

Post a Comment