डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पहने अपना करियर बनाते हैं उसके बाद शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन कई बार कैरियर बनाने में देरी हो जाती हैं जिससे काफी लंबा समय बीत जाता हैं। जिसके कारण उनकी शादी देर से होती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उस परेशानियों के बारे में जो परेशानी शादी में देरी होने के बाद इंसान के जीवन में होती हैं। इससे कभी कभी इंसान को बड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शादी में देरी होने से हो सकती है ये 5 परेशानियां।
अच्छा रिश्ता नहीं मिल पाता हैं, शादी में देरी होने से कई बार इंसान को अच्छा रिश्ता नहीं मिल पाता हैं और जो रिश्ते मिलने हैं वो पसंद नहीं आते हैं। क्यों की आज के समय में ज्यादा तर लोग समान उम्र में शादी करना पसंद करते हैं। शादी में देरी होने से मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाता हैं जिससे इंसान का वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होता हैं। इसलिए हर इंसान को सही समय पर हीं शादी करनी चाहिए ताकि उसे अच्छा रिश्ता मिल सके और वैवाहिक जीवन में खूबसूरती बनी रहें।
समझने में परेशानी होती हैं, शादी के बाद एक दूसरे को समझने के लिए कुछ समय की ज़रूरत होती हैं। लेकिन शादी में देरी होने से ये समय नहीं मिल पाता हैं। जिसके कारण पार्टनर के बीच मतभेद हो सकता हैं और वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं। इसका प्रभाव परिवार के लोगों पर भी देखने को मिलता हैं। इसलिए हर इंसान को शादी सही उम्र में करनी चाहिए ताकि पार्टनर को समझने में कोई परेशानी ना हो और प्रेम संबंध भी मजबूत रह सके।
प्रेगनेंसी से जुड़ी परेशानी, ये परेशानी ज्यादा तर महिलाओं को होती हैं। समय के साथ महिलाओं का प्रजनन छमता कम जाता हैं। जिससे महिलाओं को माँ बनने में परेशानी होती हैं तथा महिलाएं जल्दी प्रेगनेंट नहीं हो पाती हैं। इसलिए महिलाओं को सही उम्र में हीं शादी कर लेनी चाहियें ताकि उसे प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्या का सामना करना ना पड़ें। इस समस्या के कारण कई बार महिलाओं का वैवाहिक जीवन भी ख़राब हो जाते हैं और पार्टनर के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं।
तनाव भी हो सकता हैं, जब सभी दोस्तों की शादी हो जाती हैं और आपकी शादी नहीं हो पाती हैं तो कई बार लोग मजाक उड़ाने लगते हैं। जिसके कारण दिमाग में तनाव उत्पन जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इसलिए समय रहते हीं शादी कर लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं और दिमाग में किसी भी तरह के तनाव उत्पन नहीं होता हैं। साथ हीं साथ इससे इंसान का शादीशुदा जीवन भी अच्छा रहता हैं।
पार्टनर के साथ एडजेस्टमेंट में परेशानी, कई बार देरी से शादी होने पर कपल के उम्र में काफी अंतर होता हैं। जिसके कारण पार्टनर के साथ एडजेस्टमेंट करने में परेशानी होती हैं और वैवाहिक जीवन भी अच्छा नहीं रहता हैं। साथ हीं साथ कपल का विचार भी एक दूसरे से नहीं मिल पाते हैं। जिससे रिलेशनशिप में मतभेद होता रहता हैं। इसलिए हर इंसान को सही समय पर अपने हीं उम्र के पार्टनर से शादी करना चाहिए ताकि एडजेस्टमेंट करने में कोई परेशानी ना हो।
0 comments:
Post a Comment