बच्चों की मानसिक शक्ति बढ़ाने के ये हैं 5 तरीके

हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी माता पिता चाहते हैं की उनका बच्चा पढ़ने लिखने में तेज हो तथा उनके बच्चे की मानसिक शक्ति भी अच्छी हो। इसके लिए लोग अपने बच्चे को कई तरह के आहार भी खिलाते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिन तरीकों को अपना कर आप अपने बच्चों की मानसिक शक्ति बढ़ा सकते हैं तथा अपने बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ और सेहतमंद भी बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की बच्चों की मानसिक शक्ति बढ़ाते के ये हैं 5 तरीके।
सोने का समय, अगर आप अपने बच्चे की मानसिक शक्ति बढ़ाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले उनके सोने का समय सुनिश्चित करें। आप अपने बच्चे को कम से कम 10 से 11 घंटे सोने दें। इससे बच्चों के दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर ठीक तरीकों से काम करेगा तथा बच्चे में सोचने और समझने की शक्ति भी बेहतर होगी। साथ हीं साथ बच्चा खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करेगा।
पौष्टिक आहार, बच्चों के मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन ऐसे आहार का सेवन कराएं जिसमे विटामिन के साथ साथ कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पायी जाती हो। इससे आपके बच्चे के दिमाग तेज होगा तथा आपका बच्चा मानसिक तौर भी मजबूत होगा। आप अपने बच्चे को प्रतिदिन दूध, हरी सब्जी, फल, अंडा का सेवन करा सकते हैं।
सवाल पूछे, अगर आप अपने बच्चे को तेज बनाना चाहते हैं तथा उनके मानसिक शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन अपने बच्चे से सवाल जबाब करें। आप उनसे देश दुनिया की बातें करें। साथ हीं साथ उनसे साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल करें। धीरे धीरे आपका बच्चा इन सवालों को लेकर जिज्ञासु हो जायेगा और उनकी मानसिक शक्ति भी मजबूत होने लगेगी।
कुछ विशेष खेल, बच्चे के मानसिक शक्ति को मजबूत करने के लिए आप उनके साथ कुछ विशेष खेल खेल सकते हैं। आप अपने बच्चे के साथ शंतरज, पहेलियाँ, जैसे खेल खेले। इस खेल से आपके बच्चे के दिमाग धीरे धीरे सोचने लगेगा और उनकी मानसिक शक्ति भी अच्छी हो जाएगी। साथ हीं साथ बच्चों के दिमाग की छमता भी बढ़ने लगेगा।
पढ़े और सुनाएं, बचपन में आप अपने बच्चे के आस पास जैसा महौल रखेंगे आपके बच्चे का दिमाग भी उसी तरह से विकसित करेगा। इसलिए अगर आप अपने बच्चे की मानसिक शक्ति विकसित करना चाहते हैं तो उनके सामने कुछ ऐसी कहानियां पढ़े और उन्हें सुनाएं जिससे आपका बच्चा सोचने पर मजबूत हो जाएँ। ऐसा करने से आपके बच्चे में किसी चीज को जानने की जिज्ञासा बढ़ जायेगा और उनकी मानसिक शक्ति में भी बढ़ोत्तरी होगी।

0 comments:

Post a Comment