हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं के काम काज और उनके आहार के ऊपर बच्चे का विकास निर्भर करता हैं। इसलिए हर महिला को गर्भावस्था के समय ऐसा काम करना चाहिए। जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रह सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप गर्भावस्था के समय करते हैं तो इससे आपका बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा महिलाओं का शरीर भी सेहतमंद रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में करें ये 5 काम, बच्चा रहेगा स्वस्थ और फ़िट।
पैदल टहलें, गर्भावस्था में हर महिला को सुबह खाली पैर पैदल टहलना चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से काम करता हैं। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा बच्चे के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को सुबह सुबह कम से कम 30 मिनट तक पैदल टहलना चाहिए।
मेडिटेशन करें, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा अस्वस्थ रहने लगता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था में मेडिटेशन करना चाहिए। मेडिटेशन करने से महिला का दिमाग शांत रहता हैं तथा दिमाग में उत्पन होने वाला स्ट्रेस समाप्त हो जाता हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं।
योग करें, गर्भवती महिला को गर्भावस्था में प्रतिदिन योग करना चाहिए। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। इतना हीं नहीं योग करने से महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं। इसलिए गर्भावस्था में गर्भवती महिलाएं ये काम जरूर करें। लेकिन योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना करना ना पड़े।
पौष्टिक आहार खाएं, गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन रोज़ाना करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। महिलाओं को गर्भावस्था में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मेग्नेशियम, फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता और शरीर में बीमारी या संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं।
पानी पीते रहें, गर्भवती महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा पानी की कमी होती हैं। जिसके कारण गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास प्रभावित होता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को थोड़ी थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीकों से काम करता हैं तथा शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जाता हैं। जिससे कारण गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं और पाचन क्रिया भी अच्छा रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment