हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान की वजह से इंसान के पेट में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इससे इंसान के पेट में गैस और कब्ज की समस्या होती हैं तथा धीरे धीरे इंसान एसिडिटी की समस्या से भी ग्रसित हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप पेट की गंदगी को साफ कर सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पेट की गंदगी को साफ करने के 5 घरेलू उपाय।
अजवाइन, पेट की गंदगी को साफ करने के लिए अजवाइन का सेवन सबसे लाभदायक होता हैं। इससे इंसान का पेट साफ रहता हैं तथा पेट में उत्पन होने वाले गैस और कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं। साथ हीं साथ इंसान का पाचन तंत्र भी ठीक तरीकों से काम करता हैं। इतना हीं नहीं आजवाइन के सेवन से पेट दर्द की समस्या से भी आराम मिलता हैं। इसलिए आप इसका सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं।
पुदीना, दरअसल पुदीना एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं जो पेट की गंदगी को साफ करने का काम करता हैं। इसके सेवन से इंसान के पेट साफ रहते हैं तथा पेट संबंधित बीमारी होने का खतरा भी कम जाता हैं। साथ हीं साथ परत में कब्ज और गैस की समस्या भी उत्पन नहीं होती हैं। इसलिए हर इंसान को रोजाना पुदीना की चाय पीनी चाहिए।
नीम के पत्ते, पेट की गंदगी और साफ़ करने तथा पेट में उत्पन होने वाले कीड़े को मारने के लिए नीम के पत्ते सबसे लाभकारी माने जाते हैं। इससे सेवन से इंसान का पेट साफ रहता हैं तथा पेट दर्द की समस्या से भी आराम मिलता हैं। साथ हीं साथ पेट में जलन और ऐठन की समस्या भी नहीं होती हैं। इसलिए हर इंसान को रोजाना नीम के पत्ते का काढ़ा बना कर उसका सेवन करना चाहिए।
ग्रीन टी, पेट की गंदगी को साफ़ करने तथा शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। दरअसल ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो पेट को साफ रखती हैं। इससे इंसान का स्वास्थ भी बेहतर होता हैं तथा शरीर में पाए जाने वाले अतरिक्त कोलेस्ट्रॉल बर्न करता हैं। इसलिए आप ग्रीन टी का सेवन जरूर करें।
भरपूर पानी पिएं, पेट की गंदगी को साफ करने के लिए आप भरपूर पानी का सेवन करें। क्यों की पानी के सेवन से आपके पेट में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा और आपका शरीर स्वास्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ आपके पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन नहीं होगी। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment