हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में गलत खान पान और प्रदूषण के कारण लोग बहुत जल्द बीमार पड़ जाते हैं और उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान खुद को अस्वस्थ और कमजोर महसूस करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप रोजाना करते हैं तो इससे आप बीमारियों से बच सकते हैं और आपकी बीमारी आपसे दूर हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना करें ये 5 काम।
भरपूर नींद लें, बीमारियों से बचने के लिए आप रोजाना भरपूर नींद लें। क्यों की भरपूर नींद लेने से आपके दिमाग का न्यूरो सिस्टम मजबूत होगा तथा शरीर में थकान की समस्या भी उत्पन नहीं होगी। साथ ही साथ आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपके शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी और आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहेगा। इसलिए अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप भरपूर नींद लें।
खाली पेट पानी पिएं, बीमारियों से बचने के लिए खाली पेट पानी पिएं। क्यों की खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा तथा शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे। साथ ही साथ आपके शरीर का पाचन तंत्र भी ठीक तरीकों से काम करेगा तथा पेट संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाएंगे। इसलिए अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप खाली पेट पानी जरूर पिएं।
व्यायाम करें, बीमारियों से बचने के लिए व्यायाम सबसे बेहतर तरीका होता हैं। व्यायाम करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा तथा आपको रक्तचाप और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपके शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी और आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। इसलिए अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप सुबह के समय रोजाना व्यायाम करें।
मेडिटेशन करें, अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप रोजाना सुबह के समय मेडिटेशन करें। क्यों की मेडिटेशन करने से आपके दिमाग में उत्पन तनाव और डिप्रेशन की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही साथ आपके दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत रहेगा। इससे आपको मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए हर इंसान को बीमारियों से बचने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।
पौष्टिक आहार लें, इस दुनिया में हर इंसान को बीमारियों से बचने के लिए तथा अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट बनाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की पौष्टिक आहार में कई तरह के विटामिन मिनरल्स के साथ साथ आयरन, कैल्शियम, मेग्नेशियम मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाते हैं। इससे इंसान का शरीर बीमारियों से मुक्त रहता हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment