गर्भावस्था में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब गर्भावस्था में महिलाओं के पेट के गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या से कारण महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं और बच्चे के विकास में भी बाधा उत्पन होता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर गर्भवती महिलाएं गैस की समस्या से राहत पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय। 
मेथी के दाने, गर्भावस्था में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए मेथी के दाने सबसे लाभकारी साबित होते हैं। मेथी के दानों में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। जिससे पेट में गैस की समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाती हैं और महिला का शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। महिलाएं रात में मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी का सेवन करें। इससे गैस की समस्या से राहत मिलेगी। 

पुदीना, गैस की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं गर्भावस्था में पुदीना का सेवन कर सकती हैं। पुदीना में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पेट में उत्पन होने वाले गैस की समस्या से राहत दिलाने कस काम करते हैं। अगर किसी गर्भवती महिला को पेट में गैस की समस्या होती हैं तो महिलाएं पुदीना के चाय बना कर उसका सेवन कर सकती हैं। 

भरपूर पानी पिएं, गर्भावस्था में गैस की समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण उत्पन होता हैं। इसलिए इस गैस की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर का पाचन तंत्र ठीक तरीकों से काम करता हैं और शरीर में गैस की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। 

मॉर्निंग वॉक, गर्भावस्था के समय गैस की समस्या से राहत पाने के लिए गर्भवती महिला को रोजाना सुबह में मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। क्यों की मॉर्निंग वॉक करने से महिलाओं के शरीर में एनर्जी आती हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं। जिससे महिलाओं के पेट में गैस की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। साथ हीं साथ मॉर्निंग वॉक करने से महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा गर्भ में पल रहा बच्चा भी खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

फाइबर युक्त आहार, दरअसल फाइबर युक्त आहार के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं तथा शरीर की इम्युनिटी भी अच्छी रहती हैं। इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या उत्पन नहीं होती हैं और गर्भवती महिला को कब्ज से भी राहत मिलता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फाइबर युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां, दलिया, अखरोट, ब्रोकली, सेब आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो गैस की समस्या से राहत देने का काम करती हैं। 

0 comments:

Post a Comment