हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के बारे में जिन फलों का सेवन गर्भावस्था में महिलाओं के लिए ज़रूरी होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं और महिलाएं स्वस्थ और फ़िट रहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिला के लिए ज़रूरी है ये 5 फल, खून की कमी होगी दूर।
सेब, गर्भवती महिला के लिए सेब का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। क्यों की सेब में विटामिन और मिनरल्स के साथ आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं। जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं और महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था में रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए।
खजूर, गर्भवती महिला के लिए खजूर का सेवन भी फायदेमंद साबित होता हैं। क्यों की खजूर में पोटेशियम के साथ साथ आयरन की मात्रा अधिक होती हैं जो गर्भवती महिलाओं के शरीर को स्वस्थ और फ़िट बनाती हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं और महिलाएं खुद को ऊर्जावान महसूस करती हैं। साथ साथ खजूर के सेवन से शरीर में एनीमिया बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं।
अखरोट, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला के लिए अखरोट का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। क्यों की अखरोट में आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं। साथ हीं साथ अखरोट के सेवन के सेवन से महिलाओं के दिमाग ने तनाव और डिप्रेशन की समस्या जन्म नहीं लेती हैं और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहती हैं।
अनार, गर्भवती महिला के लिए अनार का फल अमृत के समान होता हैं। क्यों की अनार में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिससे गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं। साथ हीं साथ अनार के सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं। जिससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिला को प्रतिदिन अनार का सेवन करना चाहिए।
गाजर, दरअसल गाजर को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जिसके कारण गर्भवती महिला के लिए इसका सेवन ज़रूरी होता हैं। इससे शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं और महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को सुबह की डाइट में गाजर का सेवन करना चाहिए। महिलाओं के लिए इन सभी फलों का सेवन ज़रूरी होता हैं। महिलाएं इस बात का सदैव ख्याल रखें।

0 comments:
Post a Comment