गर्भवती होने से पहले इन 5 चीजों की जांच करा लेना है बहुत ज़रूरी

डेस्क: साइंस की बात करें तो अगर कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं और वो गर्भवती होना चाहती हैं तो गर्भवती होने से पहले महिलाओं को कुछ चीजों की जांच करा लेना बहुत ज़रूरी होता हैं। इससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं और महिलाएं एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे को जन्म देती हैं। आज इसी संदर्भ जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जांच के बारे में जो जांच गर्भवती होने से पहले सभी महिलाओं को करानी चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती होने से पहले इन 5 चीजों की जांच करा लेना है बहुत ज़रूरी। 
ब्लड टेस्ट, अगर आप गर्भवती होना चाहते हैं और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहते हैं तो आप गर्भवती होने से पहले अपना ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। क्यों की ब्लड टेस्ट के द्वारा आपके शरीर की सही स्थिति और शरीर के अंदर पाए जाने वाले बीमारियों के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगा। जिससे आपको भविष्य में किसी बड़ी समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा और गर्भपात के खतरे से भी आपको छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए गर्भवती होने से पहले आप किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से अपना ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। 

थायराइड चेकअप, थायराइड की समस्या के कारण महिलाओं को गर्भाधान करने में परेशानी होती हैं और महिला के शरीर में गर्भपात होने का भी खतरा बना रहता हैं। इसलिए गर्भवती होने से पहले महिला को थायराइड का चेकअप कराना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं ताकि भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें। महिलाओं को इस बातों पर सदैव ध्यान देना चाहिए। 

हीमोग्लोबिन की जांच, महिला के गर्भाशय में एक स्वस्थ भूर्ण विकसित होने के लिए हीमोग्लोबिन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण गर्भ में भूर्ण का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए अगर कोई महिला गर्भवती होना चाहती हैं तो उसे गर्भवती होने से पहले अपने शरीर के हीमोग्लोबीन की जांच करा लेनी चाहिए ताकि उसे माँ बनने में कोई परेशानी ना हो और उसका बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। 

डेंटल चेकअप, गर्भवती होने से पहले महिलाओं को डेंटल डॉक्टर की सहायता से डेंटल चेकअप कराना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की गर्भवती होने के बाद महिला के मसूढ़ों में सूजन आ जाती हैं और दाँतों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। जिससे महिलाओं का स्वास्थ प्रभावित होता हैं। जिसका असर गर्भ में विकास हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इसलिए गर्भवती होने से पहले महिलाओं को डेंटल चेकअप जरूर करानी चाहिए। 

यूरिन की जांच, कुछ महिलाओं के शरीर में अनुवांशिक बीमारियां होती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में गर्भपात का खतरा बना रहता हैं या फिर गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भवती होने से पहले किसी अच्छे डॉक्टर की सहायता से यूरिन की जांच करा लेनी चाहिए ताकि उसे माँ बनने में किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें। महिलाओं को गर्भवती होने से पहले इन सभी चीजों जांच करा लेना बहुत ज़रूरी होता हैं। 


0 comments:

Post a Comment