हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में आयरन की कमी होती हैं। इस आयरन की कमी के कारण इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ प्रभावित होता हैं। साथ ही साथ शरीर में एनीमिया की बीमारी भी उत्पन हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के सेवन के बारे में जिन फल के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती हैं और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ये 5 फल शरीर में आयरन की कमी को करेंगे दूर।
अनार, सभी फलों में अनार को आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती हैं तथा इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करता हैं। इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता हैं तथा शरीर में एनीमिया की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। अनार शरीर के इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता हैं।
सेब, दरअसल सेब में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ साथ फाइबर और आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इतना ही नहीं सेब के सेवन से रक्तचाप और डायबिटीज़ जैसी समस्या में आराम मिलता हैं। इसलिए हर इंसान को सुबह की डाइट में सेब को शामिल करना चाहिए।
चुकंदर, दरअसल चुकंदर में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं तो लाल रक्त कोशिका के निर्माण में सहायक मानी जाती हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती हैं और इंसान का शरीर बीमारियों से भी मुक्त रहता हैं। इसलिए हर इंसान को शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इसे बहुत फायदेमंद माना जाता हैं।
गाजर, शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए गाजर भी लाभकारी साबित होता हैं। क्यों की गाजर में मेग्नेशियम और फाइबर के साथ आयरन की मात्रा मौजूद होती हैं जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का काम करती हैं। इससे शरीर का रक्त संचार ठीक तरीकों से काम करता हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन गाजर का सेवन करें।
अंगूर, दरअसल अंगूर में भी आयरन का भंडार होता हैं जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का काम करता हैं। इसके सेवन से शरीर में लाल रक्त कोशिका का निर्माण होता हैं तथा शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती हैं। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर से आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इन सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। इसका लाभ आपको बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment