बिहार में निकली बंपर वेकैंसी, 21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए पटना हाई कोर्ट ने जिला जजों के लिए 27 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। पटना हाईकोर्ट ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए अधिसूचना भी जारी किया हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की तिथि। 
अभ्यर्थी 21 फरवरी,2020 से लेकर  21 मार्च, 2020 तक  पटना हाईकोर्ट में जिला जजों की नियुक्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या - 27

शैक्षिक योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन  करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान एलएलबी और कम से कम 7 साल का कोर्ट में अभ्यास का अनुभव होना चाहिए। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जनवरी,2020 से अभ्यर्थी की आयु 35-50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

वेतनमान- 51550 रू.- 63070 रू। 

आवेदन शुल्क। 
सामान्य श्रेणी /ओबीसी श्रेणी के लिए- 1000 रू./- 
अनुसूचित जाति /जनजाती के लिए -500 रू./-

नौकरी का स्थान : पटना, बिहार। 

0 comments:

Post a Comment