न्यूज डेस्क: अगर आप दरोगा का मुख्य परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (Bihar Police Sub-ordinate Services Commission-BPSSC) सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट (प्रारक्ष अवर निरीक्षक, परिचारी) / कारा विभाग में सहायक अधीक्षक (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) / सहायक अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) समेत 2,446 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को होगी।
आपको बता दे की जिसकी प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को होगी।
परीक्षा का केंद्र।
बीपीएसएससी के एक अधिकारी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड।
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एडमिट कार्ड अपलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कितने अभ्यर्थी हुई सफल।
आयोग के मुताबिक इस बार प्रारंभिक परीक्षा में 15458 महिला अभ्यर्थी सफल हुईं हैं। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 34614 है।

0 comments:
Post a Comment