बिहार में जॉब की बहार, 28 हजार इंस्ट्रक्टरों की होगी बहाली

न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में इंस्ट्रक्टर बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की राज्य के सभी 28 हजार 648 मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (इंस्ट्रक्टर) की बहाली होगी। शिक्षा विभाग ने इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय ले लिया है। बहुत जल्द इसके बारे में अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं।   
आपको बता दें की पटना हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने को लेकर आदेश जारी किया है। 

किसे मिलेगा मौका। 
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हों साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा अथवा डिग्री हो उन्हें नौकरी करने का मौका मिल सकता हैं। 

कौन कराएगा बहाली। 
प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिलों को भेजे आदेश में कहा है कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पदों पर नियोजन की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा संयुक्त रूप से योग्यता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इंस्ट्रक्टरों की बहाली की ये प्रक्रिया बिहार बोर्ड करेगा। 

0 comments:

Post a Comment