न्यूज डेस्क: आज के समय में सभी शिक्षक अपने वेतन को लेकर चिंतित रहते हैं। इनकी ये चिंता अब बहुत जल्द दूर होने वाली हैं। क्यों की नई शिक्षा नीति में इंटर तक के शिक्षकों का वेतन असिस्टेंट प्रोफेसर के बराबर करने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के सचिव मेजर हर्ष कुमार का कहना है कि नई शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार हो गया है। इसे जल्द लागू किया जाएगा। प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक के शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव नई शिक्षा नीति में है।
मेजर हर्ष कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे। तकरीबन एक लाख लोगों ने ड्राफ्ट पॉलिसी पर सुझाव दिए। उन पर एनसीईआरटी एवं सीबीएसई के लोगों ने कार्यशाला कर मंथन किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षकों का वेतन असिस्टेंट प्रोफेसर के बराबर कर दिया जाए। हर्ष ने ये भी कहा की केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को लागू कर दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment