आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं शरीर में हार्मोन के असंतुलन से परेशान रहती हैं। इससे महिलाओं की सेहत ख़राब हो जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में जो परेशानियां शरीर में हार्मोन के असंतुलन होने से होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .हार्मोन असंतुलन की वजह से हर समय थकान लगती है। साथ ही साथ शरीर में कमजोरी भी महसूस होती हैं।
2. हार्मोन असंतुलन होने से पेट संबंधी बीमारी जैसे गैस, कब्ज और बदहजमी होने लगती है। और महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं।
3. शरीर में हार्मोन असंतुलन होने से तनाव, चिड़चिड़ापन होने लगती है तथा महिलाएं तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं।
4. हार्मोन असंतुलन से बालों का झड़ना, असमय सफेद होना जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। साथ ही साथ चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं।
5. हार्मोनल असंतुलन के चलते नींद नहीं आती है। जिससे दिमाग में स्ट्रेस उत्पन हो जाता हैं और मानसिक बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment