बच्चों के लिए योग सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। इससे बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीकों से होती हैं तथा बच्चा पुरे जीवन स्वस्थ रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे योगासन के बारे में जो योगासन आप अपने जरूर सिखाएं। इससे आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा तथा उसमे बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सूर्य नमस्कार: आप अपने बच्चों को सूर्य नमस्कार जरूर सिखाएं। क्यों की इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और भूख भी लगती है। इससे मानसिक, शारीरिक और आत्मिक बल बढ़ता है और शरीर फ्लेक्सिबल बनता है। आंखों की रोशनी तेज होती है और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। इससे बच्चों में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
पश्चिमोत्तानासन: यह आसान आप अपने बच्चों को जरूर सिखाएं। पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और चंचलता स्थिर होती है। साथ ही साथ बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर होती हैं। इससे बच्चों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं। इसलिए आप ये योगासन अपने बच्चों को जरूर बताएं।
सर्वांगासन: सर्वांगासन के अभ्यास से बच्चों के शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन बेहतर तरीके से काम करता है। यह आसन शरीर का एक संपूर्ण व्यायाम है। सर्वांगासन थकान और तनाव को दूर कर मन को शांत करता है, जिससे सुकून महसूस होता है। इससे बच्चा की मानसिक स्थिति अच्छी रहती। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment