न्यूज डेस्क: अगर आप इंडियन ऑयल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड ने एकाउंटेंट,तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस समेत इन पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2020
कैसे करें आवेदन।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर विजिट करना होगा और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करनी होगी।
पदों की संख्या।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 पद भरे जाने हैं। आपको बता दें की इंडियन ऑयल की ओर से निकाली गई वैकेंसी में 364 पद तकनीकी के लिए और 136 गैर-तकनीकी अपरेंटिस पदों के लिए हैं।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की नयूनतम आयु 18 वर्ष और अधितम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आयु की गणना 28 फरवरी तक के लिए की जाएगी।
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार आईटीआई सार्टिफिकेट होनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment