न्यूज डेस्क: एसएससी में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक बार फिर बंपर वैकेंसी निकाली है। आयोग ने 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2020
पदों की संख्या :
इस भर्ती अभियान के तहत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) विभिन्न श्रेणियों में कुल 245 श्रेणियों में 1157 पदों पर नियुक्तियां करेगा।
कैसे करें आवेदन।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
कब होगी परीक्षा।
इस पोस्ट पर सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। वहीं ये परीक्षा 10 से 12 जून, 2020 तक आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा।
इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में छूट भी दी गई है।

0 comments:
Post a Comment