आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कब्ज और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा इनकी सेहत खराब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय से कब्ज और गैस की समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .सौफ: अगर अपच के कारण पेट दर्द की समस्या होती हैं तथा पेट में कब्ज और गैस बना रहता हैं तो आप सौंफ का सेवन करें। क्यों की पेट में कब्ज, गैस सूजन आदि लक्षणों से भी राहत देने में मदद करती है। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं।
2 .हींग: अगर किसी व्यक्ति के पेट में कब्ज और गैस की समस्या होती हैं। तो उनके लिए हींग असरदार है। इसमें मौजूद एंटीस्स्मोडिक और एंटिफलाटुलेंट गुण कब्ज और गैस को दूर करने में मदद करते हैं। इससे पेट दर्द की समस्या भी खत्म हो जाती हैं।
3 .पुदीना: पेट में कब्ज और गैस के कारण होने वाले पेट दर्द को कम करने में पुदीना मदद करता है। पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ इससे भोजन पचने में आसानी होती हैं। इसलिए पेट में कब्ज और गैस बनता हैं तो आप पुदीना का सेवन करें।
4 .अदरक: अदरक खराब पेट और अपच के लिए एक सामान्य प्राकृतिक उपचार है। अदरक पेट में मौजूद एसिड को कम रखता है। जिससे कब्ज और गैस की समस्या दूर होती हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण से पाचन प्रक्रिया सही रहती है।
5 .अजवाइन : पेट में बनने वाले कब्ज और गैस की समस्या को रोकने के लिए अजवाइन का सेवन सबसे लाभकारी साबित होता हैं। इससे कब्ज और गैस की समस्या खत्म हो जाती हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।

0 comments:
Post a Comment