न्यूज डेस्क: अगर आप CTET की परीक्षा देना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हैं।
कैसे करें आवेदन।
1 .आप सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2 .इसके बाद “Application form for CTET July 2020” लिंक पर क्लिक करें।
3 .इस पेज पर जाकर register करें और अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4 .फीस ई चालान, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भरें।
5 .फार्म भरने के बाद पेज का प्रिंट ले लें। ये भविष्य में काम आ सकता हैं।
कब होगी परीक्षा।
परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा। सीबीएसई ने इसके लिए देशभर के 112 शहरों परीक्षाएं आयोजित कराएगा। यह परीक्षा वैकल्पिक यानी ओएमआर शीट पर आधाारित होगी।
आपको बता दें की सीटीईटी में पूछे गए प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दो भाषाओं में होंगे। सीटीईटी के दो पेपर होंगे। पेपर-I प्राइमरी लेवल (कक्षा-1 से कक्षा-5 तक) के लिए व पेपर-II अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से कक्षा 8) के लिए होगा।

0 comments:
Post a Comment