हेल्थ डेस्क: आज के समय में थायराइड की बीमारी लोगों में तेजी के साथ फैल रही हैं। इसलिए सभी लोगों को इसके लक्षण के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे थायराइड बीमारी होने के लक्षण के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
थायराइड के लक्षण: जब किसी व्यक्ति को थायराइड की बीमारी होती हैं तो सबसे पहले उनके शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं । इसके अलावा, अनिंद्रा की समस्या और ज्यादा प्यास लगती हैं। अधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, कमजोरी और चिंता होना भी थायराइड बीमारी के लक्षण होते है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण शुरुआती स्तर पर जल्द ही पहचान में नहीं आते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को समय समय पर थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए।
थायराइड के इलाज : यह बीमारी गर्दन के निचले हिस्से में स्थित इंडोक्राइन ग्रंथि में होती है। इस बीमारी से बचने के लिए आपको फाइबर युक्त भोजन लेना चाहिए और जरूरी तौर पर शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए। साथ ही साथ आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इससे थायराइड की समस्या कंट्रोल में रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment