जानिए पुरुषों को बैठकर पेशाब करना चाहिए या खड़े होकर

हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में बहुत से पुरुष बैठ कर पेशाब करते हैं तो कुछ पुरुष खड़े होकर पेशाब करना पसंद करते हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की पुरुषों को बैठ कर पेशाब करनी चाहिए या खड़े होकर। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पेशाब कैसे बनता हैं। 
मेडिकल साइंस के अनुसार पेशाब बनता है हमारे गुर्दों में। गुर्दे हमारे खून से अपशिष्टों को अलग करते हैं। फिर यह पेशाब ब्लैडर यानी एक थैली में इकट्ठा होता है। इसी कारण हम बार-बार टॉयलट जाने से बचते हैं और जब ये थैली भर जाती हैं तो इंसान पेशाब महसूस होता हैं। ब्लैडर को पूरी तरह खाली करने के लिए हमारे नर्वस सिस्टम का पूरी तरह से ठीक होना जरूरी है। क्योंकि यही सिस्टम हमें बताता है कि कब टॉयलट जाना है। 

पेशाब कैसे करना चाहिए। 
एक स्वस्थ आदमी को पेशाब करने के लिए जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। प्लस वन नाम के एक साइंटिफिक पब्लिकेशन का एक अध्ययन कहता है कि जिन पुरुषों के प्रोस्टेट में सूजन हो और इस कारण दिक्कत होती हो तो उनके लिए बैठकर पेशाब करना लाभकारी हो सकता है।

एक रिसर्च की मानें तो पेशाब के दौरान पुरुष अगर बैठ जाएं तो उनके यूरेथ्रल एरिया से दबाव कम हो जाता है। इससे उनके लिए पेशाब करने की प्रक्रिया सहज और संक्षिप्त हो जाती है। साथ ही साथ किसी भी प्रकार की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए पुरुषों को बैठ कर पेशाब करना ज्यादा ज्यादा अच्छा माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment