बिहार के पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन शरू

न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार के पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board - BCECB) ने संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि। 
आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च, 2020 को समाप्त होगी। 

कब होगी परीक्षा। 
यह परीक्षा 12 और 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें की फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक और ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। 

योग्यता। 
बीसीईसीई के माध्यम से 12वीं पास कर चुके विद्यार्थिय स्नातक पाठ्यक्रमों, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी समेत स्नातक स्तर पर पैरामेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों और एग्रीकल्चर से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

कैसे करें आवेदन। 
इच्छुक आवेदक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'bceceboard.bihar.gov.in' पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन शुल्क। 
एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक विषय में आवेदन के लिए 500 रुपये और चारों विषयों के लिए आवेदन करने पर 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। 
वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए एक विषय में आवेदन के लिए 1000 रुपए और सभी चार विषयों  में आवेदन के लिए 1100 रुपए का शुल्क रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment