न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) वैकेंसी के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) जल्द ही भर्ती परीक्षा करा सकता है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। .इच्छुक उम्मीदवार समय समय पर इसके वेबसाइट को देखते रहें।
कब होगी भर्ती परीक्षा।
आपको बता दें की ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा 18 और 19 जुलाई को होगी। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं पो पाया है कि ये परीक्षाएं कितने पदों के लिए होंगी।
ग्रुप-3 के लिए योग्यता
सब इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, विद्युत आदि के लिए उम्मीदवारों का हाई स्कूल, हायर सेकंडरी परीक्षा के साथ संबंधित अभियांत्रिकी विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या उच्च योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य।
ग्रुप-2 (सब ग्रुप-04) के लिए योग्यता
औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संरक्षक, सहायक, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, श्रम निरीक्षक आदि पदों के लिए उम्मीदवारों को विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन जैसे किसी भी विषय में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण होनी चाहिए।
इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment