स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये भर्तियां टेक्निकल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी 2020 

आवेदन करने की अंतिम तिथि -  26 मार्च  2020

पदों का नाम :   पदों की संख्या 
साइंटिस्ट 'बी' - 288 पद
टेक्निकल असिस्टेंट - 207 पद

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन। 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईईएलआईटी की आधिकारिक वेबसाइट  www.nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क। 
अनारक्षित वर्ग और अन्य वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये हैं। 
अनुसूचित जाति / जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, दिव्यांगजनों और महिलाओं को किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक : http://nielit.gov.in/

0 comments:

Post a Comment