बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज़, 10 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार के युवाओं को बहुत जल्द गुड न्यूज मिल सकती हैं। बिहार में जल्द ही 10 हजार विभिन्न पदों पर बंपर बहाली होने वाली है. पंचायती राज विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां होने वाली हैं. पंचायती राज विभाग में 8386 कार्यपालक सहायक संविदा पर बहाल होंगे. इसी विभाग में करीब 1000 तकनीकी सहायकों की भी बहाली की जाएगी. मार्च के अंतिम हप्ते से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 
आपको बता दें कि बिहार में 8386 ग्राम पंचायतें हैं. काम के लोड को देखते हुए विभाग ने कार्यपालक सहायकों की संख्या हर पंचायत में 2-2 होने को जरूरी बताया है.  हर ग्राम पंचायत में एक और कार्यपालक सहायक संविदा पर नियुक्त करने का प्रस्ताव है. पंचायती राज विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है. इसकी मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद युवा आवेदन कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पंचायती राज विभाग के साथ शराबबंदी कानून के तहत लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए जल्द ही विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. इसके लिए जरूरी 74 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदों का सृजन कर दिया गया है. इसमें भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। युवा इन भर्ती पर नजर बनाये रखें।  

0 comments:

Post a Comment