न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने वाली हैं। क्यों की शिक्षकों की कमी झेल रहे सूबे के 38 सरकारी इंजीनियरिंग और 44 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जल्द ही 1200 शिक्षकों की स्थायी बहाली होने जा रही है। सरकार ने इसके लिए आदेश दे दिए हैं। बहुत जल्द इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की ये बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से ली जाएगी. इसके लिए विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने रिक्तियों की सूची BPSC को भेज दी है. जल्द ही आवेदन की तिथि की घोषणा की जाएगी. जिसके बाद इच्छुक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने विभाग को निर्देश दिया है कि पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए उच्च कोटि के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे ताकि शिक्षा के छेत्र में सुधार किया जा सकें।

0 comments:
Post a Comment