न्यूज डेस्क: बिना परीक्षा नौकरी करना चाहते हैं तो डाक विभाग मौका दे रहा हैं। वेस्ट बंगाल पोस्टल सर्किल की ओर से निकाली गई ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों पर 2021 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आप ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2020
पदों का नाम :
जीडीएस ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम)
डाक सेवक
जीडीएस ब्रांच पोस्ट मास्टर
पदों की कुल पद : 2021
(श्रेणियों के अनुसार पदों का ब्योरा)
अनारक्षित पद : 882
ईडब्ल्यूएस पद : 144
ओबीसी पद : 408
एससी पद : 429
एसटी पद : 94
दिव्यांग पद : 64
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरुरी हैं।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आयुसीमा का निर्धारण 18 फरवरी 2020 के आधार पर किया जाएगा।
अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया।
उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क।
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी/एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया।
उम्मीदवारों वेबसाइट (http://appost.in/gdsonline) पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment