भारतीय जीवन बीमा निगम में 218 एएओ और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने असिस्टेंट ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के कुल 218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करें। 
आवेदन की तिथि। 
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क को भुगतान 15 मार्च तक ही कर पाएंगे जबकि अपने आवेदन का प्रिंट-आउट 30 मार्च तक निकाल सकते हैं।

पदों का नाम = असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल / मेकेनिकल – एमईपी इंजीनियर्स) 
पदों की संख्या = 50 पद

पदों का नाम = असिस्टेंट ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) 
पदों की संख्या =  168 पद

ये हैं योग्यता। 
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल / मेकेनिकल – एमईपी इंजीनियर्स) के पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए।

असिस्टेंट ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में बैचलर्स डिग्री या मास्टर्स डिग्री या सीए उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा। 
दोनो ही पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2020 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, licindia.in पर विजिट करें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment