इन 3 कारणों की वजह से होती है थायराइड, महिलाएं रखें ध्यान

आज के समय में बहुत सी महिलाएं थायराइड से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं की सेहत खराब हो जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इससे महिलाओं को माँ बनने में भी काफी परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं को थायराइड की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .आयोडीन की कमी : महिलाओं के शरीर में थायराइड होने का सबसे बड़ा कारण आयोडीन की कमी हैं। जब महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती हैं तब महिलाओं का थायराइड ग्लैंड अनियंत्रित होने लगता हैं। जिससे महिलाएं थायराइड की बीमारी का शिकार हो जाती हैं और उनके शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए महिलाओं को इन बातों का सदैव ध्यान रखना चाहिए और उन्हें आयोडीन युक्त आहार का सेवन करनी चाहिए। 

2 .जंक फ़ूड का अधिक सेवन: दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं। जो थायराइड ग्लैंड को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे महिलाओं में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाएं थायराइड की बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को ज्यादा जंक फ़ूड का सेवन नहीं करनी चाहिए। ये उनके हेल्थ के लिए खतरनाक हैं। 

3 .अनुवांशिक कारण : कुछ महिलाओं में अनुवांशिक कारणों की वजह से भी थायराइड की समस्या होती हैं। इसलिए महिलाओं को समय समय पर डॉक्टर की सलाह से थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए ताकि इस बड़ी समस्या से बचा जा सकें। कई बार थायराइड की वजह से महिलाओं को मां बनने का सुख प्राप्त नहीं होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment