यूरिक एसिड कंट्रोल करने के 3 घरेलू उपाय

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे यूरिक एसिड की परेशानी हैं। यह परेशानी इंसान के हेल्थ के लिए हानिकारक होता हैं। जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं। साथ ही साथ शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. सेब का सिरका: सेब का सिरका शरीर से यूरिक एसिड को कम करने में मददगार हो सकता है। सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को काम करते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहेगा।

2. अजवाइन : अजवाइन का सेवन करके भी यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है। अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी बनाकर पीना चाहिए। इससे शरीर सेहतमंद रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

3. फाइबर से भरपूर फूड्स: बढ़े हुए यूरिक एसिड के लिए फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साबुत अनाज, सेब, संतरे और स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर होते हैं इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं तथा अपने शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment