न्यूज डेस्क: 8 मार्च को बिहार पुलिस का एग्जाम आयोजित किया गया था। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने पूरी व्यवस्था की थी। ताकि परीक्षा सभी केंद्रों पर अच्छी तरह से सम्पन्न हो सके। सुल्तानगंज स्थित जाकिर हुसैन उच्चतर विद्यालय परीक्षा केन्द्र से कदाचार के आरोप में ग्यारह परीक्षार्थियों को निष्काषित कर दिया गया।
कितना रहेगा कटऑफ।
परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. रहमान की मानें तो द्वितीय चरण की परीक्षा में सौ प्रश्नों में आठ सवाल गणित, पांच-पांच प्रश्न अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, पॉलिटी और सबसे अधिक प्रश्न साइंस से पूछे गऐ थे। यह थोड़ा टफ था। कुछ प्रश्न हिन्दी से भी पूछे गए थे। इसका कटऑफ 60 से 65 के बीच रहने की उम्मीद है।
कॉलेज ऑफ कॉमर्स में परीक्षा देने वाले नालंदा के सूर्यलोक ने बताया कि विज्ञान विषय के प्रश्न ज्यादा थे। लेकिन प्रश्नों का स्तर सामान्य था। प्रश्न बहुत कठिन नहीं लगा। नालंदा के ही रजनीकांत ने भी बताया कि प्रश्नों का स्तर मध्यम दर्जे का था। उसने 70 प्रश्नों के उत्तर दिए। आरा के अभिनव कुमार ने भी बताया कि सामान्य अध्ययन में विज्ञान से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। लेकिन ज्यादा कठिन नहीं था। उसने 86 सही उत्तर दिया। अतरी के राकेश ने बताया कि प्रश्न सामान्य स्तर के पूछे गए थे। उसने 93 प्रश्नों के उत्तर दिए।
आपको बता दें की एक-एक अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। सिपाही भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे गए थे। अर्थात एक प्रश्न का पूर्णांक एक था। नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं किया गया था।

0 comments:
Post a Comment