Bihar Police SI Recruitment 2020: 133 पदों पर निकली भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में युवाओं के लिए बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने नोटिस जारी कर स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Steno Assistant Sub Inspector) के 133 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
चयन प्रक्रिया। 
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (Bihar Police SI Recruitment 2020) के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन। 
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर लॉग इन करें. 

होम पेज पर "Apply Online for the post of Steno Assistant Sub Inspector in Bihar Police" के लिंक पर क्लिक करें. 

नया पेज खुलने पर अपना लॉग इन अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. 

अब फॉर्मेट के हिसाब से अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर लें. 

इसके बाद अपनी एप्लीकेशन फीस सबमिट करें। 

योग्यता
बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास होने चाहिए। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कानूनी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment