न्यूज डेस्क: बिहार में पिछले कुछ दिनों से शिक्षक अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे बिहार की शिक्षा वेवस्था प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार इन शिक्षकों पर सख्त कारवाई के मूड में दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें की बिहार में मैट्रिक की कॉपी जांच में योगदान नहीं करने वाले इन 110 शिक्षकों के खिलाफ पटना के डीईओ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने कहा है कि शिक्षकों ने मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए योगदान नहीं किया उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और सोमवार को इनके निलंबन के लिए नियोजन इकाई को दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।
इन शिक्षकों को और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में निलंबित किया जाए इसके लिए नियोजन इकाई में मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कार्यपालक अधिकारी सदस्य सचिव को अनुशंसा भेजी जाएगी। और बहुत जल्द पर सख्त कारवाई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार कॉपी जांचने से दूरी बनाने वाले नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बिहार भर में सरकार की तरफ से ऐसी ही कार्रवाई की जा रही है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि अगर शिक्षक मैट्रिक की कॉपी जांच में शामिल हो जाते हैं तो उनका निलंबन रद्द कर दिया जाएगा। बरना कॉपी जांचने से दूरी बनाने या बाधा पहुंचाने ववालों को निलंबित किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment