यूपी के लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: अगर आप यूपी के  लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 से 20 मार्च के बीच शुरू होगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने कार्यक्रम निर्धारित कर लिया है। आगामी 13 मार्च को समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद छात्र ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आपको बता दें की छात्रों को बिना विलम्ब शुल्क के करीब एक महीने का समय आवेदन के लिए दिया जाएगा। वहीं, विलम्ब शुल्क के साथ 5 से 10 दिन का अतिरिक्त समय मिल सकता है। इसलिए उम्मीदवार समय पर आवेदन करें। 

कैसे होगा आवेदन। 
प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट  lkouniv. ac. in पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन किए जाएंगे।

पिछले वर्ष स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू हुए थे। लगभग 160 कॉलेज  लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप समय समय पर इसके आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें। आपको बहुत जल्द इसके नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे। 

0 comments:

Post a Comment